एजुकेशन डेस्क। अब तक एंटरप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देने में रूचि दिखाने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने इस दिशा में बदलाव करने की पहल की है। इस पहल के अन्तर्गत देश भर के आईआईटी ने अपने स्टूडेंट्स को एंटरप्रिन्योरशिप के लिए प्रोत्साहन देने के लिए ‘डेफर्ड’ यानी विलंबित प्लेसमेंट की योजना लागू करने का फैसला किया है।
आईआईटी की इस योजना के तहत अपना व्यवसाय करने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स को व्यवसाय शुरू करने का पूरा मौका प्रदान किया जाएगा और सफल न होने पर अगले वर्ष के प्लेसमेंट्स में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। आईआईटी मुंबई और आईआईटी गुवाहाटी के बाद अब आईआईटी मद्रास और फिर आईआईटी कानपुर डेफर्ड प्लेसमेंट शुरू करने जा रहे हैं।