एजुकेशन भास्कर। उन्नत भारत अभियान के तहत आईआईटी, रुड़की ने पांच गांवों का चयन किया है। उत्तराखंड के भंगेड़ी, तेलीवाला, छरबा, खंजरपुर और कलसी गांवों में जमीनी स्तर पर तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने की शुरुआत हो चुकी है। ज्यादा जोर वाटर, सैनिटेशन, लो कॉस्ट हाउसिंग और ऑर्गेनिक फार्मिंग पर होगा।
आईआईटी, खड़गपुर में 16 जनवरी से ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट
छठा ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट 16 से 18 जनवरी तक आईआईटी, खड़गपुर में आयोजित होगा। शिक्षाविद् और आंत्रप्रेन्योर्स के अलावा कॉरपोरेट हस्तियां इसमें शामिल होंगे।
समिट में पूरी दुनिया में आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए जरूरी संसाधन जुटाने और इसमें यूनिवर्सिटीज़ की भूमिका पर चर्चा होगी।