(सांकेतिक फोटो )
नईदिल्ली - हमारे देश में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए सालभर में होने वाला खर्च औसत करीब 35 हजार रुपए है। जबकि ऑस्ट्रेलिया में इसी के लिए 15 लाख रुपए चुकाने पड़ते हैं। एचएसबीसी ने अपनी इस स्टडी में छात्रों की फीस के साथ उनके रहने के खर्च को भी जोड़ा है। जिसके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के बाद सिंगापुर, फिर अमेरिका और ब्रिटेन में पढ़ाई सबसे महंगी है। हालांकि, एक दिलचस्प तथ्य यह है कि भारत में पढ़ाई से दस गुना खर्च छात्रों को रहने के लिए करना पड़ता है। जबकि ऑस्ट्रेलिया में यह फीस का आधा ही है। स्टडी में 15 प्रमुख देशों में 45 हजार अभिभावकों का सर्वे किया गया था।