पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इनटैक के क्विज सीरीज के भोपाल राउंड का आयोजन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
भोपाल. एक्सप्रेस माइंडस एड्यूटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, इनटैक (इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर) की ओर से कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए राष्ट्रीय स्तर के क्विज सीरीज का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता का विषय का 'भारतीय संस्कृति और विरासत' है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में मौजूद अद्भुत चीजों के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है।
इसी क्रम में कार्यक्रम के भोपाल राउंड का आयोजन 16 सितंबर 2014 को मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में किया जाना है। प्रतियोगिता का समय दोपहर 3 से शाम 6 बजे का है। इस प्रतियोगिता में किसी भी कॉलेज के स्टूडेंट भाग ले सकते हैं लेकिन भाग लेने के लिए उनका तीन सदस्यीय टीम में होना जरूरी है। क्विज में 15 हजार रुपए तक का प्राइज रखा गया है।