पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International Business Interview On September 27

इंटरनेशनल बिजनेस के इंटरव्यू अब 27 सितंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो)
भोपाल। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ने इंटरनेशनल बिजनेस विषय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पद के इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं। पहले इस विषय के इंटरव्यू की तारीख 25 सितंबर थी। यूनिवर्सिटी ने इंटरव्यू स्थगित करने का कारण नहीं बताया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए 27 सितंबर को सुबह साढ़े 11 बजे मूल दस्तावेजों के साथ बुलाया हैं।
गुरुवार से यूनिवर्सिटी में विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पहले दिन फिजिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन, लिंग्विस्टिक, संस्कृत, कम्युनिकेशन स्किल आदि के लिए इंटरव्यू होंगे। विवि ने पहले दिन 140 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन 23 विभागों में खाली 41 शैक्षणिक पदों के लिए इंटरव्यू लेने जा रहा हैं।