(सांकेतिक फोटो)
भोपाल। ग्रुप डिस्कशन कैसे होता है, किस तरह ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में बेस्ट परफॉर्मेंस दे सकते हैं, पर्सनालिटी को कैसे ग्रूम कर सकते हैं, कम्युनिकेशन स्किल कैसे बेहतर हो सकता है, कैंपस प्लेसमेंट में रिजल्ट अच्छा कैसे ला सकते हैं, ऐसी तमाम बातों पर एक्सपर्ट्स ने स्टूडेंट्स को टिप्स दिए। शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत 21 दिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान ग्रूमिंग एक्सपर्ट और सॉफ्ट स्किल ट्रेनर विनीता ब्यौहार, जगजीव कौर, डॉ. गीता पिरयानी और सिद्धार्थ गुप्ता ने कैंपस प्लेसमेंट में बेटर परफॉर्मेंस के टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किरण शर्मा ने किया। इस दौरान इंचार्ज प्रिंसिपल सरिता श्रीवास्तव, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. वंदना शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।
आईबीएम का ओपन कैंपस 17 को : कॉलेज में आईबीएम का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें सभी गवर्नमेंट कॉलेज के स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट कर सकते हैं।