पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jamia Millia Islamia Plans 20% Hike In Fees Across Courses

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 20 प्रतिशत फीस बढ़ाने की तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन भास्कर। हाल ही में विजिटर्स अवॉर्ड फॉर रिसर्च जीतने वाली जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी अपने सभी कोर्सेस की फीस में 20 फीसदी वृद्धि की तैयारी कर रही है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ, लेकिन यूनिवर्सिटी के शिक्षक ही इसके विरोध में उतर आए हैं।
वे सभी कोर्सेस और हर तबके के छात्रों के लिए एकसमान फीस वृद्धि के खिलाफ हैं। वहीं, यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि यूजीसी ने इस साल संस्थानों को दिए जाने वाले ग्रांट में कमी कर दी है। खर्चों को पूरा करने के लिए फीस बढ़ाना जरूरी है।