फोटो : फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में मंचासीन चीफ गेस्ट डॉ. विमला व्यास)
भोपाल. पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मंगलवार को एक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि सेन्ट्रल यूनिर्वसिटी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. विमला व्यास थी। क्रार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करने आई व्यास ने शिक्षकों को बताया कि किस तरह से छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करें।
उन्होंने टीचर्स को क्वालिटी मैनेजमेंट, लीडरशिप तथा हमेशा अपग्रेड रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह एजुकेशन में चेंज आ रहा है आज शिक्षा स्टूडेंट केंद्रित हो गई है, इसलिए आपको हमेशा अपग्रेड रहना पडेगा। डॉ. व्यास का स्वागत संस्थान के डायरेक्टर डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया। साथ ही कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।