(काउंसलिंग में आए छात्र)
भोपाल. पीपुल्स मेडिकल कॉलेज की 87 सीटों को सरकारी कोटे से भरने के लिए शनिवार को गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में एआईपीएमटी काउंसलिंग शुरू हुई। पहले दिन 300 उम्मीदवारों ने अपने डाक्यूमेंट्स की जांच कराई।
काउंसलिंग रात 8 बजे तक चली। यूजी काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एनएम श्रीवास्तव ने बताया कि काउंसलिंग में दस्तावेजों की जांच करा चुके छात्रों को सीट सोमवार को आवंटित की जाएगी। सोमवार को ही उनके एडमिशन की प्रक्रिया काउंसलिंग हॉल में ही पूरी कराई जाएगी।