पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News About Magadh Mahila College Patna

10 साल से अधिक के बच्चे खुद कर सकते हैं जमा-निकासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मगध महिला में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित छात्राएं, इंसेट में प्राचार्या डॉली सिन्हा।)
पटना। 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे अपना बैंक खाता खोलकर उससे स्वतंत्र रूप से जमा-निकासी कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने नियम में बदलाव किया है। बच्चों को खाता खोलवाने के लिए अधिक कागजात की अब जरूरत नहीं पड़ती। जरूरी कागजात को पेश कर वे खाता खुलवा सकते हैं।

मगध महिला कॉलेज में आरबीआई बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने ये बातें कहीं। कॉलेज में वे प्रधानमंत्री जन धन योजना और बैंकिंग से जुड़े अन्य विषयों पर आयोजित सेमिनार में अपनी बात रख रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत खुलने वाले खातों पर एक लाख रुपए की दुर्घटना बीमा और छह महीने तक खाते के संतोषजनक परिचालन पर पांच हजार रुपए तक के ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए लोगों को अपने बैंक खातों का इन खातों से जुड़े रूपे कार्ड का लगातार इस्तेमाल करना होगा। सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. डॉली सिन्हा ने की। मौके पर आरबीआई की सहायक महाप्रबंधक शैलजा सिंह, प्रबंधक प्रवीण कुमार, एसबीआई के उप महाप्रबंधक चिरंजीव राज और इलाहाबाद बैंक के उप महाप्रबंधक राजेश खन्ना भी मौजूद थे।