एजुकेशन भास्कर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने सभी स्कूलों को गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के जन्मदिन के मौके पर 16 से 22 दिसंबर तक मैथ्स वीक मनाने का निर्देश दिया है।
इसे ग्रोइंग एप्टीट्यूड इन न्यूमेरिकल इनोवेशंस एंड ट्रेनिंग वीक नाम दिया गया है। इस दौरान स्कूलों में मशहूर गणितज्ञों के लेक्चर आयोजित किए जाएंगे, क्विज और निबंध प्रतियोगिता होगी और इनोवेशन पर चर्चा होगी।
सभी स्कूलों को मैथ्स वीक में अपनी एक्टिविटीज के बारे में एक रिपोर्ट भी बोर्ड को भेजनी होगी।