भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) अब राज्य सेवा भर्ती परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराएगा। इसके लिए आयोग एक सॉफ्टवेयर भी डिजाइन करवाएगा। आयोग ने यह फैसला हाल ही में एएमओ और राज्य सेवा भर्ती परीक्षा के पर्चे लीक होने के मामले सामने आने के बाद लिया है।
ऑनलाइन परीक्षा के लिए फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा कराने तक के नियम बनाने के लिए चार सदस्यीय विशेषज्ञों की कमेटी गठित की गई है। कमेटी की पहली बैठक गुरुवार को इंदौर में होगी।
आयोग के सचिव मनोहर दुबे के मुताबिक संस्था की विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है। पहले चरण में राज्य सेवा भर्ती परीक्षा (प्रारंभिक) ऑनलाइन होगी। पहली ऑनलाइन परीक्षा वर्ष 2016 में होगी।