पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईपीएस एकेडमी में दो दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(आईपीएस में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले के दौरान बुक्स देखते स्टूडेंट्स)

इंदौर। सर एम. विश्वैश्वरैया के जन्मदिन को देशभर में इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर आईपीएस एकेडमी के डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी साइंस की ओर से दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। 15 -16 सितंबर से शुरू इस पुस्तक मेले के आयोजन में अनूप गुप्ता सागर मार्केटिंग का भी सहयोग है।
पुस्तक मेले की जनकारी देते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संगीता पालीवाल ने बताया कि पुस्तक मेले में देश के जाने माने पब्लिशिंग हाउस जैसे UBSPD, Mcgraw Hill, Kalyani, Oxford, Himalaya, S. Chand & Company, Vikas Publishing, Pearson, PHI Learning, Jaico Publishing, SAGE, IK Intenrational, WILEY, Taxmann, Techniz Books मिलकर करीब पचास हजार बुक्स के संग्रह को लेकर मेले में आएंगे। मेले में व्यवसायिक शिक्षा की पुस्तकों के अलावा अन्य रुचिकर विषयों की पुस्तकें हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन एकेडमी के डायरेकटर प्रोफेसर जी वी कुलकर्णी, रजिस्ट्रार रवि सकसेना, डॉ. जीडी अग्रवाल, प्रो. संगीता पालीवाल ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान इंदौर संभाग पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष डॉ. जीडी अग्रवाल ने बताया कि 27 सितंबर 2014 को शाम 4 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह में पदमश्री डॉ. एमआर रंगानाथन जी की पुण्यतिथि समारोह में आईपीएस पुस्तकालय को सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालय अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।
इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष अचल चौधरी, उपाध्यक्ष योगेन्द्र जैन, सचिव कुमुदनी चौधरी, सभी निदेशक, प्राचार्यों, विभागध्यक्ष, प्राध्यापकगण और स्टूडेंट्स ने बधाई दी।
आगे की स्लाइड में भी देखें पुस्तक मेले की तस्वीर...