पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New Experiment Of Open Library In Gujrat

ओपन लाइब्रेरी नया प्रयोग : मुफ्त पढ़ो, दिल करे तो पुस्तक ले जाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वलसाड (गुजरात). युवाओं में पढ़ने की ललक बढ़ाने के लिए यहां एक नया प्रयोग शुरू हुआ है। नाम है पुस्तक परब अर्थात किताबों की प्याऊ। इसे ओपन पुस्तकालय कह सकते हैं। पहले दिन 300 किताबें रखी गईं। इसकी विशेषता ये है कि महाविद्यालयी विद्यार्थी अपनी पसंद की पुस्तक न सिर्फ मुफ्त में यहां पढ़ सकेंगे अपितु दिल करे तो साथ भी ले जा सकेगे। न किसी से पूछने और न ही किसी को बताने की जरूरत।
इसी क्रम में यदि किसी के पास ऐसी किताबें हैं जो वह चाहता है उससे अन्य लोगों को लाभ मिले वह ऐसी पुस्तकों को यहां रख सकता है। पहलकर्ताओं का विश्वास है कि इस तरह की आवक-जावक के चलते ये पुस्तकालय स्वमेव संचालित होगा। एक स्थानीय कॉमर्स कॉलेज ने ये पहल की है।