पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदलाव के मूड में सरकार, बीएड-एमएड कोर्स की अवधि हो सकती दो साल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)

एजुकेशन डेस्क। देशभर में सभी उपकुलपतियों की सहमति से बीएड/एमएड कोर्स अवधि को लेकर जल्द ही सरकार एक बड़ा फैसला ले सकती है। इस फैसले के तहत देशभर में बीएड/एमएड की कोर्स अवधि दो साल हो जाएगी। बता दें कि हाल ही में उपकुलपतियों के साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री की बैठक के बाद बीएड/एमएड कोर्स पैटर्न को लेकर इस बड़े बदलाव पर विचार किया जा रहा है।
एचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी शिक्षकों की शिक्षा और ट्रेनिंग के रिफार्म के मूड में दिखाई दे रहे हैं। सरकार इन दोनों कोर्स की अवधि एक से बढ़ाकर दो साल करने की इच्छुक है। देशभर में 250 से ज्यादा सेंट्रल और स्टेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज के उपकुलपतियों से बातचीत के बाद ईरानी यह फैसला लेने जा रही हैं।
गौरतलब है कि शिक्षकों की ट्रेनिंग का अधिकार यूनिवर्सिटी को देने और कोर्स की अवधि को बढ़ाने को लेकर सभी उपकुलपति एकमत थे। उधर, जुलाई महीने में ही नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजेकुशन (एनसीटीई) की पूनम बत्रा कमेटी ने कहा था कि इस कोर्स की अवधि बढ़ाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। कोर्स अवधि में बदलाव के साथ कमेटी ने शिक्षकों की ट्रेनिंग में अन्य जरूरी विषयों को भी शामिल करने का सुझाव दिया था।