पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहीं बनी बात, बिहार में 12वीं में सीट बढ़ाने की प्रक्रिया लटकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कराने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू करने की योजना थी। बोर्ड की ओर से तैयारियां भी की गई थी, लेकिन अंतिम समय में तिथियों पर सहमति नहीं बन पाई। इंटर कॉलेजों की ओर से दबाव था कि पहले सीटों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय हो जाए, इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू होगी।
बिहार बोर्ड ने इसके बाद तय किया है कि सभी कॉलेजों से इंटर स्तर पर विद्यार्थियों की सही संख्या का आकलन किया जाए। इसके लिए सभी इंटर स्तरीय संस्थानों को निर्देश जारी किया गया है कि 11वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की पूरी सूची तैयार करें।
इस सूची के बाद बिहार बोर्ड उन्हें नियमित करने की कार्रवाई करेगा। अब बिहार बोर्ड ने 23 सितंबर से मैट्रिक के रजिस्ट्रेशन को शुरू कराने का निर्णय लिया है। इंटर के लिए अगली तिथि के निर्धारण की बात कही जा रही है।