पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

GOOD NEWS : कॉलेज एफिलेशन नहीं होने के बावजूद छात्र देंगे परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
पटना। किसी कॉलेज का संबंधन अस्वीकृत है, इसके बाद भी उसने अगर विद्यार्थियों का नामांकन ले लिया है, तो भी छात्रों की परीक्षा रुकेगी नहीं। ऐसे कॉलेजों को अन्य संबद्ध अथवा अंगीभूत कॉलेजों से टैग किया जाएगा।
टैग वाले कॉलेज के माध्यम से उन विद्यार्थियों का परीक्षा ली जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा है।

विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को कहा गया है कि वे सुनिश्चित कराएंगे कि इस आदेश का अक्षरश: पालन हो। विभाग ने यह भी कहा है कि जिस कॉलेज को संबंधन प्राप्त है और उस दौरान जो भी नामांकन वहां हुए हैं, उन छात्र-छात्राओं के सभी सत्रों की परीक्षा उसी कॉलेज से होगी।