पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ज्ञानोदय इस बार जाएगी पूर्वोत्तर के राज्यों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ज्ञानोदय ट्रेन इस बार धरोहर नाम से छात्रों का शैक्षणिक टूर 20 से 30 दिसंबर के बीच ले जा रही है। कॉलेज से इस बारे में डीयू प्रशासन ने एंट्री भी मांगी हैं।
डीयू रजिस्ट्रार तरुण कुमार दास ने बताया कि इस बार का ज्ञानोदय टूर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों का रहेगा। वहां की भाषाई जानकारी के लिए 100 छात्रों को आठ राज्यों की भाषाएं सिखाई जा रही हैं। इस शैक्षणिक टूर में 900 छात्र और 100 मेंटर शिक्षक जाते हैं।
कोशिश यह रहेगी कि हर ग्रुप में एक ऐसा बच्चा हो जो जिस राज्य में जाएं वहां की भाषा जानता हो। एक ग्रुप में 12 से 15 छात्र, मेंटर सहित रहते हैं। इस यात्रा से जहां छात्र किताबों की बजाए सीधे पूर्वोत्तर राज्य की कला, संस्कृति और स्थानीय लोगों के व्यवहार से परिचित होंगे, वहीं उन्हें सीखने को भी काफी कुछ मिलेगा। इससे राष्ट्रीय एकता को भी बल मिलेगा। इस दौरान छात्रों को स्थानीय विश्वविद्यालयों में जाकर देखने का मौका भी मिलेगा।