पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनएलआईयू भोपाल ने जीती स्वीडन इंडिया नोबेल क्विज़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो : क्विज़ कॉम्पीटिशन में विजेता टीम के मेंबर्स)
इंदौर। नॉलेज, टीम वर्क और क्विक आंसर देने की बदौलत नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल ( एनएलआईयू) की टीम ने स्वीडन इंडिया नोबेल मेमोरियल क्विज़ जीत ली। बुधवार को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर में हुई इस क्विज़ कॉम्पीटिशन में विजेता टीम एक नवंबर दिल्ली में होने वाले नेशनल फाइनल्स में कॉम्पीट करेगी। आईआईएमआई में हुई क्विज़ में 6 टीमों ने पार्टिसिपेट किया था।
6 टीमों ने किया पार्टिसिपेट
इस क्विज़ कॉम्पीटिशन में आईपीएस अकेडमी, इंदौर, चमेलीदेवी ग्रुफ ऑफ इंस्टिट्यूशंस इंदौर. आईआईएसटी इंदौर, स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स इंदौर और एनएलआईयू ने कॉम्पीट किया। इस कॉम्पीटिशन में नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी के मैंबर्स थे मिलिंद घोष, आनंद शर्मा और एड्वे बंद्योपाध्याय।
नेशनल विनर्स को स्वीडन ट्रिप पर ले जाएंगे
विजेता टीम नई दिल्ली के हिंदू कॉलेज में एक नवंबर को होने वाले नेशनल फाइनल्स में पार्टिसिपेट करेगी। इस क्विज़ में सेकेंड सेक्रेटरी साइंस एंड इनोवेशन ग्रोथ एनालिसिस के पीटर नेन्नर्होल्म तथा वोल्वो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल बाली ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। नेशनल विनर्स को स्वीडन की ट्रिप ले जाया जाएगा। विनर्स यहां स्वीडिश यूनिवर्सिटीज़, नोबेल म्यूजि़यम आदि संस्थानों को देखने का मौका मिलेगा।