पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

NEWS : आरक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के अंक बताना होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। राज्य सूचना आयोग ने पीएचक्यू को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2011 के चयनित उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा है। राज्य सूचना आयुक्त आत्मदीप ने आदेश में कहा है कि परीक्षा में पारदर्शिता के लिए यह जरूरी है।

मुरैना जिले के ओमप्रकाश शर्मा ने इस परीक्षा में चयनित सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के अंकों की जानकारी मांगी थी। लोक सूचना अधिकारी ने इसे गोपनीय और तीसरे पक्ष से संबंधित बताते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया था। इस पर ओमप्रकाश ने आयोग में अपील की थी।
एडीजी केएन तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि उम्मीदवार को केवल उसकी ही उत्तर पुस्तिका का अवलोकन कराया जा सकता है। इस पर सूचना आयुक्त ने आदेश देते हुए कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए यूपीएससी और एमपी पीएससी भी हर चयन परीक्षा में उम्मीदवारों के प्राप्तांकों की जानकारी सार्वजनिक करते हैं।