पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़ेगी 300 गांवों की अर्थव्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारशरीफ। नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय से 300 गांवों की अर्थव्यवस्था जुड़ेगी। यह बात उसी वक्त से कही जा रही है, जब नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की अवधारणा सामने आई थी। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चर्चा की थी।
भारत को जानकारी दिए बिना सिंगापुर के तत्कालीन विदेश मंत्री जॉर्ज यो ने नालंदा प्रोजेक्ट के नाम से प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की परिकल्पना पर काम करना शुरू कर दिया था। जब दोनों देशों को एक-दूसरे के प्रोजेक्ट की जानकारी मिली, तो मिलकर काम शुरू किया गया। उसी वक्त यह बात कही गयी थी कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के आसपास के तीन सौ गांवों की अर्थव्यवस्था विश्वविद्यालय से जुड़ी थी। समारोह में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित विश्वविद्यालय से जुड़े पदाधिकारियों को इस बात का स्मरण कराया।
बोधगया में तारामंडल का होगा निर्माण
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में तारामंडल का निर्माण शीघ्र होगा। इसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दी है। उन्होंने इसके लिए तीन एकड़ जमीन चिह्नित करने के लिए बोधगया के अंचल अधिकारी को निर्देश भी दिया है। ज्ञात हो कि पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर की 17 एकड़ जमीन पर तारामंडल सर्किट हाउस बनाने के प्रस्ताव को जिला प्रशासन ने भेजा है।