पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

NEW CAMPUS: विदेशी मदद से खोले जाएंगे नए आईआईटी संस्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एजुकेशन भास्कर। इस साल बजट में घोषित पांच नए आईआईटी संस्थानों की शुरुआत के लिए सरकार विदेशी मदद लेने की योजना बना रही है। नए संस्थान गोवा, जम्मू कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित हैं।
गोवा में आईआईटी के लिए प्रतिष्ठित अमेरिकी शिक्षण संस्थानों से मदद मिल सकती है। प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे के दौरान इसकी घोषणा होने की संभावना है। बाकी संस्थानों के लिए भी साझेदारों की तलाश की जा रही है।
1950 और 60 के दशक में तत्कालीन सोवियत संघ ने आईआईटी-बॉम्बे, पश्चिमी जर्मनी ने आईआईटी-मद्रास, अमेरिका ने आईआईटी-कानपुर और यूके ने आईआईटी-दिल्ली की स्थापना में मदद की थी।