पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सबधाणी कोचिंग इंस्टीट्यूट में फैकल्टी मीट, स्टूडेंट्स को समझाइश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो : सबधाणी कोचिंग की बैठक में शामिल फैकल्टीज और स्टूडेंट्स)
भोपाल। पिछले दिनों सबधाणी कोचिंग के डायरेक्टर आनंद सबधाणी ने पी.एडं.टी. ब्रांच में सबधाणी कोचिंग इंस्टीट्यूट के फैकल्टीज और स्टाफ की एक मीटिंग का आयोजन किया। इस बैठक का मकसद बैंक, रेलवे, एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक से अधिक स्टूडेंट के सिलेक्शन पर चर्चा था।

बैठक के दौरान डायरेक्टर ने कहा कि यदि फैकल्टीज बेहतर एवं रिजल्ट ओरिएंटेड स्टडीज पर फोकस करें, तो अधिक से अधिक स्टूडेंट्स का सिलेक्शन विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई के प्रति फैकल्टीज को प्रेरित करना चाहिए।
बैठक के दौरान डायरेक्टर के साथ ही अन्य फैकल्टीज ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए पढ़ाई को और बेहतर बनाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान सबधाणी कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आनंद सबधाणी ने स्टूडेंट्स और फैकल्टीज मेंबर्स को कई सारे टिप्स दिए।