पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

BHOPAL: संस्कार वैली के कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने विदेशी मेहमान पहुंचे भोपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो : सोमवार से शुरू हो रहे संस्कार वैली के कॉन्फ्रेंस में पहुंचे विदेशी मेहमान)
भोपाल. द संस्कार वैली स्कूल में रविवार से शुरू हुए ‘द राउंड स्क्वायर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस’ में हिस्सा लेने के लिए आमिर खान सहित कई विदेशी डेलिगेट्स रविवार शाम भोपाल पहुंचे। आमिर खान सोमवार को स्कूल कैंपस में कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे।

5 कॉन्टिनेंट्स, 22 कंट्रीज, 51 स्कूल्स, 375 डेलिगेट्स

सुबह 8 बजे से ढोल-नगाड़ों के साथ डेलिगेट्स का पारंपरिक रूप से स्वागत शुरू किया गया। डेलिगेट्स ने अरबी में ‘हबीबी’ (माय लव) और जापानी में ‘योकोसो’ कहकर वॉलेंटियर्स के ‘नमस्ते’ का खुले दिल से और पूरे उत्साह के साथ जवाब दिया। मौका था द संस्कार वैली स्कूल में रविवार से शुरू हुए ‘द राउंड स्क्वायर इंटरनेशनल कान्फ्रेंस-2014’ का। इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए 5 कॉन्टिनेंट्स के 22 देशों से 51 स्कूलों के 375 डेलिगेट्स पहुंचे हैं।

गरबा के लिए खरीदे कलरफुल ड्रेसेस

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन डेलिगेट्स ने संस्कार हाट में भारतीय संस्कृति से जुड़ी चीजें खरीदीं। हाट से गरबा ड्रेस खरीदने वाली एंजिला ने कहा कि ये ड्रेसेस बहुत कलरफुल हैं। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में वे यही ड्रेस पहनेंगी। एंजिला इंग्लैंड से आई हैं। कॉन्फ्रेंस में शाम को आइस ब्रेकिंग सेशन के दौरान ग्रुप्स को ‘ऑल अबोर्ड’ गेम खिलाया गया। विदेशी मेहमानों का भारतीय संस्कृति से परिचय कराने के लिए ‘वेलकम टू इंडिया’ जैसे कल्चरल प्रोग्राम हुए। जहां माइम के जरिए इस बार की थीम ‘वी मे नॉट हैव इट ऑल टुगेदर, बट टुगेदर वी हैव इट ऑल’ प्रेजेंट की गई, वहीं भारतीय लोकनृत्यों की भी शानदार प्रस्तुति हुई।

और तस्वीरें देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...

(फोटो : एचसी वर्मा)