(स्कोप कॉलेज में पूजा करते गेस्ट)
भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम उत्साह से आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वकर्मा की पूजा की गई।
स्कोप के वर्कशॉप में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. वी.एस. अग्रवाल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग कुलश्रेष्ठ डीन एकेडमिकस प्रो. संजीव गुप्ता तथा स्टाफ के मेंबर्स ने शिल्प विज्ञान के देव के रूप में पूजे जाने वाले विश्वकर्मा की विशेष पूजा में हिस्सा लिया।
इस मौके पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की वर्कशॉप, इलेक्ट्रिकल, ई.सी की लैब्स तथा कम्प्यूटर लैब्स में उपकरणों की भी पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण हुआ।