(आईसेक्ट भोपाल में टेक्निकल प्रमोशन प्रोग्राम को संबोधित करते वीके वर्मा)
भोपाल। इंजीनियर्स डे के मौके पर आईसेक्ट यूनिवर्सिटी में टेक्निकल प्रमोशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित गेस्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान आईसेक्ट यूनिवर्सिटी के उपकुलपति वी.के. वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 'एक अच्छा इंजीनियर बनें तभी एक अच्छे उद्यमी बन पाएंगे, अच्छा इंजीनियर बनने के लिए ये 5 कोर कंटेंट, कैपेसिटी, कैरेक्टर, कम्युनिकेशन और कॉन्फिडेंस जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को समय का अच्छा इस्तेमाल करना चाहिए।
इस दौरान वीके वर्मा ने छात्रों को सलाह दी कि यूनिवर्सिटी द्वारा जब छात्रों के लिए इंडस्ट्री विजिट का कार्यक्रम बनाया जाता है इस दौरान छात्रों को कम से कम तीन समस्याएं जरूर जानने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने के साथ ही कोई छात्र भविष्य में सफल उद्यमी बनने में काम होगा।
कार्यक्रम में गेस्ट व्याख्यान के तौर पर राजीव अग्रवाल, अनन्या पैकेज प्रा.लि. के चेयरमैं भी छात्रों के साथ रू-ब-रू हुए। इस मौके पर कुनाल जियानी, राजेश पचगणे, यूनिटेक पॉवर के चेयरमैन सुरेन्द्र कटियार एवं सोना एवं सन सर्विसेज के चेयरपर्सन एस.के. अग्रवाल ने भी सभी छात्रों को इंजीनियर्स डे की बधाई दी।
कार्यक्रम में सवाल-जवाब का दौर भी चला और छात्रों ने गेस्ट से अपने सवालों का जवाब पाया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के फैकल्टी आशीष चौहान ने सभी छात्रों को सक्सेस और हेल्दी बनने के टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने एक नाटक ‘उड़ान सपनों की’ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संगीता जौहरी व छात्र प्रिंस राठौर ने किया। कार्यक्रम के दौरान नीतू पालीवाल ने गेस्ट को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।