पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Over 50% Placement In The First Week In IIT Bombay

कैंपस बज : IIT बॉम्बे में पहले सप्ताह में ही 50% से ज्यादा छात्रों को प्लेसमेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : आईआईटी, बॉम्बे)

एजुकेशन भास्कर। प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू होने के पहले सप्ताह में ही आईआईटी, बॉम्बे के 50 फीसदी से ज्यादा छात्रों को प्लेसमेंट मिल गया। करीब 15 छात्रों को एक करोड़ से ज्यादा के पैकेज मिले हैं। पिछले साल 898 छात्रों को फर्स्ट फेज में प्लेसमेंट मिला था। इस साल यह आंकड़ा एक हजार से भी ज्यादा रहने की संभावना है।
आरजीयूकेटी में कम वेतन के चलते फैकल्टी की कमी
राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलाॅजी, हैदराबाद में पिछले कुछ महीनों में 125 से ज्यादा फैकल्टी इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें से अधिकतर आईआईटी संस्थानों से शिक्षा प्राप्त हैं।
यूजीसी मापदंडों से कम वेतन और गठन के छह साल बाद भी स्थायी नहीं किए जाने के चलते संस्थान में फैकल्टी की कमी की समस्या और गंभीर हो सकती है। इससे फर्स्ट व सेकंड ईयर के छह हजार स्टूडेंट्स का भविष्य अनिश्चत हो गया है।