भोपाल। पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पटेल काॅलेज आॅफ फार्मेसी के छात्रों की ओर से फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद फार्मेसी प्रिंसिपल प्रो. सी.जे. वर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए फार्मेसी से जुड़ी कई बातें और महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रजेंटेशन के माध्यम से मौजूदा दौर में फार्मेसी का क्या स्थान है और इस क्षेत्र में करियर के क्या विकल्प हैं इससे अवगत करवाया गया। इस दौरान फाइनल इयर के छात्रों की ओर से एक क्विज़ प्रोग्राम भी प्रजेंट किया गया।
इसमें फार्मेसी से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विजेता छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. एल.डी. बलानी, ग्रुप काॅर्डिनेटर मधु मल्होत्रा, एसोसिएट डायरेक्टर नवनीत सिंह, हेड एकेडमिक्स वीना शुक्ला के साथ कई शिक्षक मौजूद थे।