पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़े संस्थानों में प्लेसमेंट के दौरान ऐसे सवालों से गुजरते हैं टॉपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क. देश के सर्वोच्च प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान के प्लेसमेंट में कंपनियां करोड़ों के पैकेज देने से पहले छात्रों को अच्छे से परख रही हैं। आईआईएम रोहतक, रांची, उदयपुर, बिट्स पिलानी और एक्सएलआरआई जैसे संस्थानों में प्लेसमेंट चल रहे हैं। देश और विदेश की मशहूर कंपनियां सिर्फ सब्जेक्ट से जुड़े सवाल नहीं पूछती बल्कि ट्रिविया और ब्रेन टीजर्स और परिस्थिति आधारित सवालों से छात्रों को परखती हैं। ये कंपनियां छात्रों को कैसे जांच रही हैं इसे दैनिक भास्कर ने प्लेसमेंट इंटरव्यू से गुजर रहे छात्रों से बातचीत कर जाना।

इन जवाबों पर हुआ चयन परिस्थितियों में परखा
एक चार दीवारों वाला घर है। सभी दीवारों का फेस दक्षिण में है। सभी दीवारों पर एक-एक खिड़की है। एक भालू एक खिड़की में से चलता है तो बताएं कि भालू का रंग क्या है? जवाब आया सभी दीवारें दक्षिण की
ओर हैं यानी घर उतरी ध्रुव पर है। इसलिए भालू जो उतरी ध्रुवीय है, उसका रंग सफेद ही होगा।
क्या है जो आधे कटे सेब जैसा दिखता है?दूसरा आधा कटा सेब। वह क्या है जो ब्रेकफास्ट में नहीं लेते? लंच और डिनर। आदमी बिना सोए आठ दिन कैसे रह सकता है?
कोई बात नहीं, वो रात में सो लेगा। ऐसे जांची निर्णय क्षमता जो छात्र चौथे माले से कूदकर दिखाएगा
उसका सेलेक्शन कर लिया जाएगा, खिड़की उस तरफ है?
इस पर सभी छात्र बाहर होते गए। सिर्फ एक छात्र खिड़की के पास गया और वापस आकर अपनी कुर्सी पर
इंटरव्यू के लिए बैठ गया। यहां भी पहेलियों से जांचा एक्सएलआरआई जमशेदपुर, बिट्स पिलानी, में रीज़निंग पर रहे सवाल।

दो आधे में दो जोड़ दिया जाए तो क्या आएगा दो या तीन?
अगर आपके पास कॉमन सेंस है तो इसे स्पेल करें?
हाथी को एक हाथ से कैसे उठा सकते हो?

गूगल में काम करने जितने स्मार्ट हैं?
गूगल के प्लेसमेंट में पूछे सवालों पर व्यक्ति गणित के जोड़-तोड़ लगाने लगता है मगर यहां वे देखते हैं छात्र कितनी तेजी से दिमाग लगा सकता है।
एक जिराफ को आप फ्रिज में कैसे रखते हैं?
आसान है। फ्रिज खोलो, जिराफ को डालो और फ्रिज का दरवाजा लगा दो।

आप हाथी को फ्रिज में कैसे रखेंगे?
फ्रिज खोलो, जिराफ को बाहर निकालो हाथी को अंदर रखो और दरवाजा लगा दो। शेर ने जंगल में एक कॉन्फ्रेंस रखी सारे प्राणी वहां पहुंचे एक को छोड़कर वह कौन? हाथी।

उसे आपने फ्रिज में रख दिया था।
मगर पाए जाने वाली नदी पार करना है पर नांव नहीं है कैसे करेंगे?
तैरकर जाइए सारे मगर तो शेर की कॉन्फ्रेंस में गए हैं। गूगल में दिमाग को उलझाने वाले सवाल पूछे जाते हैं। प्रसिद्ध लेखक विलियम पाउंडस्टोन ने इस पर एक किताब ‘आर यू स्मार्ट इनफ टू वर्क इन गूगल’ लिख दी।