(फोटो : डीयू का लोगो)
नई दिल्ली. डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल में एक अक्टूबर से प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बता दें कि फरवरी में प्लेसमेंट के दौरान करीब 35 कंपनियों ने भाग लिया था। इसमें छात्रों को 2 से 8 लाख रुपये सालाना के पैकेज दिए गए थे। करीब एक हजार छात्रों को प्लेसमेंट के दौरान कंपनियों ने चुना था।
डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जेएम खुराना बताते हैं कि जल्द ही शुरू होने वाली प्लेसमेंट प्रक्रिया में कंपनियों की ओर से भी रजिस्ट्रेशन जारी है। मार्केट में उछाल और नई सरकार के गठन के बाद बीपीओ, कंटेंट राइटिंग, रिटेल मार्केटिंग, फाइनेंस, बैंकिंग, सेल्स एंड मार्केटिंग के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियां यहां प्लेसमेंट में खासी रूचि ले रही हैं।
अभी तक हुए प्लेसमेंट में छात्रों की कम्युनिकेशन स्किल, उनका आत्मविश्वास और प्रजेंटेशन देखी जाती है। अगर उन्होंने पढ़ाई के साथ किसी कंपनी में इंटर्न की है तो उसका लाभ भी छात्रों को प्लेसमेंट के दौरान साक्षात्कार में मिलता है।