पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pre Veterinary And Fisheries Test Result Announced

प्री-वेटरनरी एंड फिशरीज टेस्ट के रिजल्ट घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
भोपाल। व्यापमं ने प्री-वेटरनरी एंड फिशरीज टेस्ट के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। ग्वालियर के छात्र राहुल दौनेरिया पहले स्थान पर रहे हैं। उन्होंने 200 में से 171 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, ग्वालियर के ही छात्र नीरज त्रिपाठी 170 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। भोपाल के शिवम तिवारी ने 157 अंकों के साथ मेरिट सूची में दसवां स्थान बनाया है।

मेरिट में स्थान बनाने वालों में सबीब अख्तर, वंदना शर्मा, प्रदीप कुमार दुबे, आकाश नागदा, रजत जैन, शुभम पांडे और प्रशील दिघे शामिल हैं। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विवि जबलपुर के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशुपालन कॉलेजों में संचालित बीवी एससी एंड एएच कोर्स और मत्स्य पालन विज्ञान कॉलेज में बीएफएससी कोर्स के प्रथम वर्ष में एडमिशन दिया जाएगा।