भास्कर न्यूज। पटवारी भर्ती परीक्षा (प्रारंभिक) में अभ्यर्थी के पास ब्लूटूथ या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिला तो अभ्यर्थी की परीक्षा रद्द हो जाएगी। इसके साथ ही राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर 5 साल के लिए रोक लगेगी।
बोर्ड ने 13 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में कोई भी नकल या पेपर लीक जैसी घटना रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तय कार्यक्रमानुसार ही होगी। बोर्ड अध्यक्ष आरके मीणा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित करने के साथ उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराया जाएगा।
बोर्ड की रणनीति
> ड्रेस कोड सख्ती से लागू रहेगा।
> परीक्षा कक्ष के साथ-साथ अब टॉयलेट में भी जैमर लगाए जाएंगे।
> एक घंटे पहले लॉटरी से वीक्षकों के परीक्षा कक्ष का चयन होगा।
> अभ्यर्थी और अभिभावक पेपर आउट या नकल कराने वाले गिरोह के झांसे में नहीं आने की सलाह।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए परीक्षा से जुड़ी बाकी की जानकारी के बारे में...