(सांकेतिक फोटो)
लंदन। वैश्विक स्तर पर श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची के पहले 200 में भारत का एक भी विश्वविद्यालय शामिल नहीं है। इस वैश्विक रैंकिंग में लगातार तीसरे साल मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को पहला स्थान मिला है।
क्वाक्वैरेली साइमंड्स (क्यूएस) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भारत में सर्वोच्च स्थान आईआईटी-बांबे का है। वैश्विक स्तर पर इसकी रैंकिंग 222 है। वैश्विक स्तर पर 700 संस्थानों की इस सूची में भारत के संस्थानों की संख्या पिछली बार के 11 से बढ़कर 12 हो गई है। पांच के अतिरिक्त अन्य भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग वैश्विक स्तर पर 400 से ऊपर है।
ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज सर्वाधिक रोजगार योग्य
टॉप200 की सूची में कुल 31 देशों के शिक्षण संस्थान हैं। इसमें 51 संस्थानों के साथ अमेरिका पहले नंबर पर है। यह रैंकिंग हर साल विश्वविद्यालयों के शोध, शिक्षण, रोजगार और अंतरराष्ट्रीयकरण के आधार पर तैयार की जाती है। सूची के अनुसार ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज के स्नातकों को दुनिया में सर्वाधिक रोजगारयोग्य माना गया।
आगे की स्लाइड में ग्राफ में देखें दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में किन देशों का है दबदबा...