एजुकेशन भास्कर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने स्टूडेंट्स ग्लोबल एप्टीट्यूड इंडेक्स के पांचवे एडिशन की घोषणा कर दी है। यह एडिशन नवंबर में आयोजित होगा।
इसकी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। यह प्रोसेस सात अक्टूबर तक चलेगी है। इस टेस्ट के लिए 100 रुपए फीस निर्धारित की गई है।
क्यों होता है यह टेस्ट
यह टेस्ट इसलिए कंडक्ट किया जाता है ताकि दसवीं के स्टूडेंट्स ग्यारहवीं में सब्जेक्ट सिलेक्शन के लिए परेशान हों। इस टेस्ट से वे तय कर सकते हैं कि उनके लिए कौन-सी स्ट्रीम बेहतर होगी और उन्हें कौन-से विषय सिलेक्ट करना चाहिए, हालांकि यह टेस्ट अनिवार्य नहीं है। यह टेस्ट पेपर-पेंसिल बेस्ड होगा। इसके क्वेश्चन पेपर्स बोर्ड की ओर से गठित एक्सपर्ट्स की टीम तैयार करेगी।