पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बी.ई. की परीक्षा में राधारमण के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : राधारमण के टॉपर स्टूडेंट गुरदीप सिंह और रिचा दुबे
भोपाल. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित बी.ई. सिक्स्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम दर्ज कराए हैं। समूह के महाविद्यालय राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस (आरआईटीएस) का ओवरऑल परिणाम 86.4 प्रतिशत रहा जबकि राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एण्ड टेक्नालॉजी (आरआईआरटी) का परिणाम 81 प्रतिशत रहा।
आरआईटीएस की छात्रा रिचा दुबे तथा गुरदीप सिंह छाबड़ा 9.13 एसजीपीए के साथ पूरे समूह में संयुक्त रूप टॉपर से टॉपर रहे तो वहीं आरआईआरटी की छात्रा रूही सिंह 8.88 एसजीपीए के साथ कॉलेज की मेरिट लिस्ट में प्रथम आर्इ है।

सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय समूह में मौजूद उच्च शिक्षित एवं अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन को दिया। समूह के ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर जे.एल. राणा बताते हैं कि समूह की स्थापना मैनिट, भोपाल सहित देश के अन्य अग्रणी इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके उच्च शिक्षित प्रोफेशनल्स के द्वारा की गई थी। शुरूआत से ही समूह का उद्देश्य एक ऐसे संस्थान को विकसित करना रहा जहां विद्याथिर्यों को न केवल विश्वस्तरीय शिक्षा मिल सके बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाया जा सके। यहां मौजूद उच्च शिक्षित व अनुभवी फैकल्टी ने इस उद्देश्य को पूरी तरह हासिल करने में सफलता हासिल की है। यह उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि आज राधारमण समूह प्रदेश के साथ साथ देश के चुनिंदा उच्च शिक्षण संस्थानों के रूप में जाना जाने लगा है।