पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईसेक्ट यूनिवर्सिटी में हास्य महोत्सव 18सितंबर को, कवियों का लगेगा जमावड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। आईसेक्ट यूनिवर्सिटी में हास्य कवि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन 18 सितम्बर को दोपहर तीन बजे होगा। यह कार्यक्रम आईसेक्ट यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित होगा।
महोत्सव के दौरान देश प्रदेश के जाने माने हास्य कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति करेंगे। प्रख्यात कवि प्रदीप चौबे, डॉ. राहत इंदौरी, संपत सरल और प्रमोद तिवारी जैसे कवि अपनी कविताओं के माध्यम से महोत्सव में हास्य की छंटा बिखेरेंगे।
इस दौरान वरिष्ठ कवि-कथाकार और आईसेक्ट महानिदेषक संतोष चौबे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। महोत्सव के दौरान आईसेक्ट यूनिवर्सिटी की ओर से कवियों का सम्मान भी किया जाएगा।