पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्मारक को सहेजने के लिए मैनिट स्टूडेंट्स ने बनाया मैप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
भोपाल। स्टेट म्यूजियम में रविवार को चित्पावन संघ की ओर से ‘बाजीराव पेशवा प्रसंग’ समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के रिटायर्ड अधिकारी डॉ. नारायण व्यास ने बाजीराव पेशवा की समाधि को सहेजने के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि यहां पर नर्मदा किनारे बनाए जा रहे बांध से स्मारक को बचाने के लिए मैनिट के स्टूडेंट्स ने मैप तैयार किया है, जिसके मुताबिक स्मारक के आसपास पत्थरों की मोटी दीवार बनाकार पानी के तेज बहाव से स्मारक को बचा सकते हैं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि निमाड़ के रावेरखेड़ी गांव में नर्मदा के किनारे बने महाराज पेशवा के स्मारक को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है। सालों पुरानी ईंट-गारे से बनी छतरी अब भी सुरक्षित है।