(सांकेतिक फोटो)
भोपाल. भोपाल के ओरियंटल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (ओआईएसटी) में वैरी लार्ज स्केल इंटीग्रेटेड (वीएलएसआई) चिप डिजाइन और एम्बेडेड सिस्टम विषय पर 15-16 सितंबर को दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि डॉ अखिलेश पांडे ने स्टूडेंट्स को समाज की बेहतरी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र मे कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया। ओजीआई समूह के ट्रस्टी श्री प्रवीण ठकराल, चेयरमैन डॉ वी के साहू और संस्थान के डॉयरेक्टर एन के मित्तल ने भी स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित किया।
आईआईटी मुंबई से आई टीम ने स्टूडेंट्स को वीएलएसआई डि़जाइन के फ्यूचर और ईडीए के बारे में जानकारी दी। सेमिनार के दूसरे दिन पोस्ट सीएमओएस चैलेंज्स, लो पॉवर डिजाइन, चिप वेरीफिकेशन, फॉल्ट डॉयगनोसिस जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही चिप टेक्नोलॉजी की बारीकियों की भी स्टूडेंट्स को जानकारी दी गई।