भोपाल। पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भोपाल में हाल ही में ईसी, ईएक्स व ईई के पांचवे एवं सातवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने पीएलसी स्केडा पर कार्य किया तथा उसके औद्योगिक महत्व की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
यह कार्यशाला साॅफर्कोन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रशिक्षक के तौर पर चेतन चैहान और अभयनाथ मालवीय ने छात्रों के जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यशाला में डायरेक्टर पीजीओआई डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, डॉ. एलडी बालानी, काॅर्डिनेटर मधु मल्होत्रा, हेड एकेडमिक्स वीणा शुक्ला सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।
सेमिनार की और तस्वीरें देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...