(बरकतउल्ला भोपाली की फाइल फोटो)
भोपाल. यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में मौलाना बरकतउल्ला भोपाली की जीवनी पर सेमिनार और संगोष्ठियां होगी। राज्यपाल रामनरेश यादव ने इस संबंध में जल्द ही शासन स्तर पर निर्णय लेने की बात कही है। उन्होंने बरकतउल्ला भोपाली को हिंदू-मुस्लिम एकता का पक्षधर बताते हुए युवाओं को उनके आदर्श आत्मसात करने को कहा।
वे शनिवार को बरकतउल्ला भोपाली की पुण्यतिथि पर बरकतउल्ला एजुकेशन एंड सोशल सर्विस सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद आलोक संजर ने विदेशों में मौजूद बरकतउल्ला भोपाली की निशानियां भोपाल लाने की मांग संसद में उठाने का आश्वासन दिया। यहां वरिष्ठ पत्रकार लज्जा शंकर हरदेनिया और मप्र उर्दू अकादमी के पूर्व सचिव प्रो.आफाक अहमद भी मौजूद रहे।