एजुकेशन भास्कर। देश के कई राज्यों और 12 प्रमुख शहरों में हुए एक सर्वे के अनुसार चेन्नई के आईआईटी-मद्रास कैंपस में स्थित केंद्रीय विद्यालय देश का सबसे अच्छा सरकारी स्कूल है।
मई से जुलाई, 2014 के बीच हुए सर्वे में छात्र, पैरेंट्स, टीचर, प्रिंसिपल और शिक्षाविदों को शामिल किया गया था। इसमें उन्हें 14 अलग-अलग मापदंडों पर स्कूलों का आकलन करने को कहा गया था।
देश के दस सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूलों में सात केंद्रीय विद्यालय हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार देशभर में करीब दो लाख सरकारी स्कूल हैं। इनमें 13.8 करोड़ छात्र पढ़ते हैं जबकि प्राइवेट स्कूलों में करीब 9.2 करोड़ छात्र पढ़ते हैं।