पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसआईआरटी-ऐक्सीलेंस के छात्र-छात्राओं ने दान की सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. एसआईआरटी-ऐक्सीलेंस के इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के छात्र-छात्राओं ने सोसायटी फॅार प्रोमोटिंग इलेक्ट्रानिक कल्चर (स्पैक) के अंतर्गत एक डोनेशन कैंप का आयोजन किया। कैंप प्रेरणा सेवा ट्रस्ट के सानिध्य में आयोजित किया गया था। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने पुराने वस्त्र, बर्तन, जूते एवं खाद्य साम्रगी एकत्रित कर मातृछाया अनाथ आश्रम और अपना घर वृद्ध आश्रम में वितरित किया।
संस्था के निदेशक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने स्पैक सोसायटी द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य का महत्व बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजन पर जोर दिया जाएगा। समूह के प्रमुख इंजीनियर संजीव अग्रवाल एवं एग्जीक्यूटिव डाइरेक्टर डॉ. प्रशांत जैन ने समाज के प्रति छात्र-छात्राओं की रूचि एवं सामाजिक कार्यो को देखते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।