पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Students Will Learn Languages And Software By IIT Mumbai Tutorials

आईआईटी मुंबई के ट्यूटोरियल से छात्र सीख सकेंगे लैंग्वेजेस और सॉफ्टवेयर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो का इस्तेमाल डिजिटल प्रस्तुति के लिए किया गया है. - Dainik Bhaskar
फोटो का इस्तेमाल डिजिटल प्रस्तुति के लिए किया गया है.
भोपाल। इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर की लैंग्वेजेस सीखने के लिए अब तो एक्सपर्ट के चक्कर लगाने होंगे और कोचिंग क्लास में पैसा खर्च करना पड़ेगा। स्टूडेंट अब खुद ही जावा, लाइनक्स, पीएचपी जैसी लैंग्वेजेज और ऑपरेटिंग सिस्टम की प्रोग्रामिंग सीख सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को आईआईटी, मुंबई द्वारा तैयार स्पोकन ट्यूटोरियल सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। सॉफ्टवेयर में दिए गए ऑडियो वीडियो टूल्स स्टूडेंट्स को प्रोग्रामिंग सीखने में मदद करेंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने इंफरमेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट शुरू किया है।

ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी ले सकेंगे छात्र
विभाग की प्लानिंग शाखा के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. माेहन सेन के अनुसार इस योजना से केवल छात्रों की अाईटी स्किल डेवलप होगी बल्कि इससे आईटी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को सर्टिफिकेट कोर्स की सुविधा दी गई है। ऑनलाइन लैंग्वेज की प्रोग्रामिंग सीखने के बाद छात्र अपनी सुविधा के मुताबिक सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन एग्जाम भी दे सकेंगे। यह सर्टिफिकेट छात्रों को कंपनियों द्वारा आयोजित केंपस ड्राइव में काम आएंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए पत्र...