एजुकेशन डेस्क। कुछ नया कर गुजरने के लिए कोई तय उम्र नहीं होती है। कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो किसी भी उम्र में शुरुआत की जा सकती है। dainikbhaskar.com आज तीन ऐसी ही शख्सियतों की कहानी बता रहा है। इन्होंने अपने काम से साबित किया है कि सक्सेस किसी उम्र की मोहताज नहीं है।
50 साल की उम्र में शुरू की थी कंपनी, आज 27 हजार स्टाफ
आज अमेरिका में गवर्नमेंट इम्प्लाईज इंश्योरेंस कंपनी (GEICO) किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यह लीयो गुडविन (1886-1971) की सोच का नतीजा है। गुडविन टक्सोस में एक सामान्य एकाउंटेंट थे। 1930 में उन्हें लगा कि इंश्योरेंस में कुछ नया करने की जरूरत है। क्यों न ऐसी कंपनी बनाई जाए जो सीधे कस्टमर को डील करे। इससे ब्रोकर्स के हाथ लगने वाले काफी सारे धन को बचाया जा सकता है।
बहरहाल, 1936 में 50 साल की उम्र में गुडविन अपनी इस योजना पर काम करने लगे और वाशिंगटन में GEICO को स्थापित किया। उन्होंने अपनी पत्नी लिलियन के साथ कंपनी के कारभार को संभाला। उनकी लगन का अच्छा नतीजा निकालकर आया और सिर्फ साल भर के भीतर ही कंपनी के पास 3,700 पॉलिसीज और 12 लोगों का स्टाफ था। आज GEICO में 27 हजार लोगों का स्टाफ काम करता है जबकि 14 मिलियन से ज्यादा पॉलिसी होल्डर हैं। यह अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी ऑटो इंश्योरेंस कंपनी है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें इंटेल के संस्थापक रॉबर्ट नॉयसी की कहानी...