(राधारमण में आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान मंचासीन गेस्ट)
भोपाल। राधारमण ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट्स परिसर में 10 दिवसीय स्टैंड प्रो सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समूह के राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग तथा बेंटली के चैनल पार्टनर होप टेक्नालॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को किया गया।
इस मौके पर होप टेक्नालॉजी की ओर से श्रेयांस यादव व विवेकानंद व्यास तथा राधारमण समूह की ओर से चेयरमैन आर.आर. सक्सेना तथा ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर जे.एल. राणा प्रमुखता से मौजूद थे। ट्रेनिंग कार्यक्रम में समूह के सिविल इंजीनियरिंग विषय के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
इस दौरान कंपनी से आए विशेषज्ञों ने बताया कि स्टैंड प्रो एक ऐसा आधुनिकतम सॉफ्टवेयर है जिसकी सहायता से सिविल इंजीनियरिंग स्ट्रक्चर के काम से जुड़ी गणनाएं बहुत आसानी व सटीकता से की जा सकती हैं। इसके उपयोग से जहां एक ओर मानवीय भूलों से बचा जा सकता है तो वहीं डिजाइन की एनालिसिस भी आसानी से की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर.के. पांडेय ने किया जबकि डॉ. मोनिका व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।