पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Turkey School Students Play Minecraft Video Game

इंटरेस्टिंग: तुर्की में सिलेबस का हिस्सा है मिनक्राफ्ट वीडियो गेम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपेड के साथ तुर्की की एक स्कूली बच्ची. - Dainik Bhaskar
आईपेड के साथ तुर्की की एक स्कूली बच्ची.
तुर्की में सात साल से बड़ा कोई भी बच्चा मिनक्राफ्ट वीडियो गेम स्कूलों में खेल सकता है। अमेरिका में इसकी उम्र 10 साल है। यह वीडियो गेम बच्चों में इतना पॉपुलर है कि उसे पाठ्यक्रम का हिस्सा माना जाता है। कुछ स्कूलों ने ऐसे कक्ष बनाए हैं, जहां बच्चों को यह गेम खिलाया जाता है। हालांकि कुछ दिन पहले यह बात सामने आई थी कि यह गेम बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है। इस पर सोशल पॉलिसी विभाग ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वे स्कूलों में यह गेम बंद करा देंगे। फिलहाल ऐसी आशंका नहीं है।
टर्किश गेमिंग मैगजीन के वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि इस गेम को लेकर भ्रांतियां फैलाई गई हैं। इसमें ऐसा कुछ नहीं है कि बच्चे इससे प्रेरित होकर तलवार लेकर सड़कों पर निकल पड़ें और लोगों पर हमला कर दें। भ्रांतियां इसलिए रही हैं क्योंकि यह बहुत मशहूर है। यूके के कुछ स्कूलों में टीचर भी इसका उपयोग करते हैं।
इसलिए एजुकेशन में यूज
मिनक्राफ्ट का उपयोग शिक्षा में इसलिए होता है, क्योंकि इससे बच्चों के दिमाग की क्षमताएं बढ़ती हैं। वे क्रिएटिव होते हैं। कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में जाने के लिए यह पहला कदम हो सकता है। उन्हें यह सीखने में मदद मिलती है कि क्या उनके लिए अच्छा है और क्या नहीं।
आगे की स्लाइड में देखें और फोटोज...
सोर्स : graphite.org