(फोटो : दो दिवसीय महोत्सव के दौरान कार्यक्रम में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स और आईपीएस मैनेजमेंट फैकल्टी)
इंदौर। आईपीएस एकेडमी के इंस्टीट्यूट आॅफ बिजनेस मेनेजमेंट एंड रिसर्च संस्थान द्वारा दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया है। बता दें कि इसके तहत दो दिन अंतर विभागीय प्रतियोगिता ‘ब्लासम’ एवं अंतर महाविद्यालयीन ‘फ्लेम्स’ का आयोजन किया जाएगा। 11 दिसंबर को एक रंगा-रंग कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ रंगबिरंगे गुब्बारों को हवा में उड़ाकर महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
आज इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन है। इस मौके पर प्रबंध संस्थान के डायरेक्टर डॉ. विवेक सिंह कुशवाह ने जानकारी दी कि ब्लासम व फ्लेम्स के अंतर्गत विभिन्न बौद्धिक, प्रबंध व वित्तीय, सांस्कृतिक एवं उद्यमिता से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फायनेंस गुरु, लिरिकल कॉम्बेट, फेस एवं टी शर्ट पेंटिंग, लेन गेमिंग, वार ऑफ फ्रंटियर, वार-ऑफ-रागा, मेहंदी, नुक्कड़ नाटक और डांस के इवेंट रखे गए हैं।
अंतरमहाविद्यालयीन फायनेंस गुरु व डांस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। जिसमें आईएमएस, होलकर कॉलेज, आईआईपीएम, केसीबंसल, एसडी बंसल, जयपुरिया, रैनेसा, पाइनियर, संघवी, वैष्णव, इएमआरसी आदि के साथ करीब 25 प्रबंध संस्थाओं ने इसमें हिस्सा लिया है।