पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Video On Demand Service Start In Manit Bhopal

NEW SERVICE: मैनिट में जल्द शुरू होगी वीडियो ऑन डिमांड सर्विस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो)

भोपाल। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) का वेब डेवलपमेंट एंड इंटरनेट रेडियो क्लब (डब्लयूडीआईआरसी) अब स्टूडेंट्स को ऑन डिमांड वीडियो भी अवेलेबल कराएगा। मैनिट के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट ने साल 2012 में मैनिट रेडियो क्लब शुरू किया था। मैनिट रेडियो क्लब स्टूडेंट्स को एजुकेट करने के साथ सामान्य जानकारी भी मुहैया कराता है।
अब ऑनलाइन हुए लैक्चर्स
2012में कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के प्रो. दीपक तोमर के डायरेक्शन में वेब डेवलपमेंट एंड इंटरनेट रेडियो क्लब (डब्लयूडीआईआरसी) क्लब शुरू किया गया था। क्लब जल्द ही वीडियो ऑन डिमांड शुरू कर रहा है। इसमें प्रोफेसर्स के लैक्चर्स ऑनलाइन अवेलेबल होंगे।

आईआईटी की तर्ज पर शुरू
आईआईटी, कानपुर अपने कैंपस में स्टूडेंट्स के लिए हैम रेडियो संचालित करता है, लेकिन इसमें सेट-अप का खर्चा ज्यादा होता है। मैनिट की ऑन डिमांड वीडियो सर्विस में आने वाले समय में कई सब्जेक्ट्स जोड़े जाएंगे। द्रुपल ओपन सोर्स के जरिए स्टूडेंट्स ऑनलाइन पेमेंट करके प्रोफेसर्स के लैक्चर देख और सुन सकेंगे। इन वीडियोज की रिकॉर्डिंग और टेलीकास्ट की सारी जानकारी स्टूडेंट्स ही मैनेज करेंगे।
इंटरव्यू भी होते हैं टेलीकास्ट
मैनिट में होने वाले प्रोग्राम्स की रिकॉर्डिंग और एल्मनाय के इंटरव्यू भी रेडियो क्लब के जरिए ऑनलाइन टेलीकास्ट होते हैं। हाल ही में मैनिट इनक्बूयेशन सेंटर की ओपनिंग के दौरान मैनिट के डायरेक्टर डॉ. अप्पू कुट्टन केके और रोलटा फाउंडेशन के डायरेक्टर कमल के. सिंह का इंटरव्यू भी ऑनलाइन टेलीकास्ट किया गया था। आज लगभग हर स्टूडेंट्स के पास स्मार्टफोन्स हैं, जिससे वे ऑनलाइन सुन सकते हैं।