( फाइल फोटो - व्यापमं )
भोपाल। व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने वर्ष 2015 की सभी प्रवेश परीक्षाएं फरवरी से मई के बीच कराएगा। सन 2014 में परीक्षाओं के आयोजन में हुई देरी को देखते हुए मंडल ने अगले साल तय समय पर परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है।अगले साल प्रवेश परीक्षाओं की शुरुआत प्री-एमसीए से और भर्ती परीक्षाओं की शुरुआत पुलिस रिक्रूटमेंट टेस्ट से की जा रही है। प्री-एमसीए 22 फरवरी को होगी। 2014 में यह परीक्षा 29 जून को हुई थी। प्री- फार्मेसी टेस्ट को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के दर से इस साल निरस्त कर दिया गया था, वो अगले साल तीन मई को आयोजित होगा। 2014 में यह टेस्ट 10 अगस्त को होना था।
तारीखों में हो सकता है बदलाव
व्यापमं डायरेक्टर तरुण पिथोड़े के अनुसार अगले साल सभी प्रवेश परीक्षाएं पहले कराई जाएंगी। इनके बाद ही भर्ती और चयन परीक्षाएं होंगी। व्यापमं ने वर्ष 2015 के लिए होने वाली चयन परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हालांकि इस टाइम टेबल को व्यापमं अस्थायी बता रहा है। जरुरत पड़ने पर तारीखों में बदलाव किया जा सकेगा।
प्रस्तावित चयन परीक्षा
पुलिस रिक्रूटमेंट टेस्ट 18 फरवरी
असिस्टेंट प्रोग्रामर ग्रेड वन 1 फरवरी
संविदा शाला शिक्षक ग्रेड दो 15 फरवरी
असिस्टेंट ग्रेड तीन 15 मार्च
लैब टेक्निशियन ग्रेड फोर 29 मार्च
संविदा शाला शिक्षक ग्रेड तीन 5 अप्रैल
जेल डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट टेस्ट 14 जून
प्रस्तावित प्रवेश परीक्षाएं
एक्सीलेंस और मॉडल स्कूल टेस्ट 25 जनवरी
प्री-एमसीए 22 फरवरी
प्री-बीएड टेस्ट 1 मार्च
प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 19 अप्रैल
प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट 26 अप्रैल
प्री- फार्मेसी टेस्ट 3 मई
नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट 17 मई
डिप्लोमा इन एनिमल हस्बेंडरी एंट्रेंस टेस्ट 24 मई