पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विप्रो देगा इंजीनियरिंग और साइंस ग्रेजुएट्स को एनालिटिक्स में ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन डेस्क। आईटी क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी विप्रो ने 2014 में नियुक्त किए गए विज्ञान एवं इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एनालिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम आरंभ किया है। विप्रो ने 'विस्टा-डेटा साइंटिस्ट प्रोग्राम इन इंडिया' के नाम से इस कार्यक्रम की शुरूआत वैल्लूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर की है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत विप्रो ने इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट और एनालिटक्स के क्षेत्र में इंडस्ट्री रेडी डेटा साइंटिस्ट तैयार करने की दृष्टि से की गई है। प्रोग्राम में मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के प्रोफेसर्स द्वारा तैयार मॉड्यूल्स को भी शामिल किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन वीआईटी द्वारा विप्रो के बेंगलुरु स्थित कॉर्पोरेट हेडक्वाटर्स में किया जाएगा और एनालिटिक्स में मास्टर ऑफ साइंस और मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री के साथ-साथ एमआईटी और यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।